पुलिस सैलरी पैकेज बिमारी के कारण स्व0 प्रवीण कुमार गोड़ के परिजनों को 20 लाख रूपये का मिला डेथ क्लेम

Feb 27, 2026 - 20:10
पुलिस सैलरी पैकेज बिमारी के कारण स्व0 प्रवीण कुमार गोड़ के परिजनों को 20 लाख रूपये का मिला डेथ क्लेम

पुलिस सैलरी पैकेज बिमारी के कारण स्व0 प्रवीण कुमार गोड़ के परिजनों को 20 लाख रूपये का मिला डेथ क्लेम


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में पुलिस विभाग द्वारा संचालित पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत एक सराहनीय एवं संवेदनशील कार्य किया गया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत बिमारी के कारण (कैन्सर) में दिवंगत हुए प्रवीण कुमार गोंड़ के परिजनों को बैंक ऑफ बड़ौदा से 20 लाख की डेथ क्लेम धनराशि प्रदान की। उक्त योजना के अंतर्गत बिमारी में दिवंगत हुए स्वर्गीय सिपाही प्रवीण कुमार गोड़ के नाम से बैंक ऑफ बड़ौदा में संचालित सैलरी खाते से संबंधित डेथ क्लेम की प्रक्रिया पूर्ण कराई।

इसके फलस्वरूप बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा मृतक के पत्नी चन्दा गोड़ पता भाटपाररानी जनपद देवरिया को बीस लाख रुपये की धनराशि प्रदान की। पुलिस अधीक्षक नें इस अवसर पर कहा कि पुलिस सैलरी पैकेज योजना का उद्देश्य पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों को आकस्मिक परिस्थितियों में आर्थिक संबल प्रदान करना है। इस प्रकार की योजनाएँ शोकाकुल परिवारों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होती हैं। जनपद पुलिस द्वारा इस कार्य में तत्परता दिखाते हुए बैंक से समन्वय स्थापित कर आवश्यक औपचारिकताएँ समयबद्ध रूप से पूर्ण कराई गईं,

जिससे परिजनों को शीघ्र आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकी। जनपद पुलिस भविष्य में भी इसी प्रकार जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु प्रतिबद्ध है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र, उपनिरीक्षक (लिपिक/प्रधान लिपिक) उमाशंकर यादव, (लेख/आंकिक) महेशचन्द्र सिंह शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा मेंहदावल, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी के गुप्ता सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजुद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952