पुलिस अधीक्षक नें मकर संक्रांति मगहर मेला का किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

Jan 14, 2026 - 19:08
पुलिस अधीक्षक नें मकर संक्रांति मगहर मेला का किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

पुलिस अधीक्षक नें मकर संक्रांति मगहर मेला का किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह की उस्थिति में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले मगहर मेला के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत मगहर मेला स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, उनके सुगम एवं सुरक्षित आवागमन, यातायात प्रबंधन, रूट डायवर्जन, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होने मेला प्रबंधन समिति तथा मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण से वार्ता कर मेला अवधि के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होने यह भी निर्देशित किया कि मेला स्थल पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए तथा श्रद्धालुओं को सौहार्दपूर्ण, सुरक्षित एवं सुचारु वातावरण उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहते हुए ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक पीआरओ पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952