पिता ने बेटी से किया रेप, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
पिता ने बेटी से किया रेप छात्रा ने टीचर को बताई आपबीती, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
संतकबीरनगर में पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक सौतेले पिता पर अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पीड़िता कक्षा पांच की छात्रा है और देवरिया जिले की रहने वाली है। उसकी मां यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात है। छात्रा अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहती है। कांस्टेबल मां ने दस वर्ष पूर्व अपनी पहली शादी टूटने के बाद दूसरी शादी की थी। दुष्कर्म की शिकार हुई बेटी उसकी पहली शादी से है। आरोप है कि सौतेले पिता ने दो दिन पूर्व छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब छात्रा ने अपने स्कूल टीचर को पूरी बात बताई। शिक्षक ने तत्काल पुलिस अधिकारियों और जिलाधिकारी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद छात्रा की मां को भी अपने पति की करतूत के बारे में बताया गया।छात्रा की मां ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने रविवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
