पार्टी के निर्देशो का पालन करे कार्यकर्ता- सत्यनारायण पटेल
पार्टी के निर्देशो का पालन करे कार्यकर्ता- सत्यनारायण पटेल
-90 प्रतिशत मंडल बूथ का कार्य हुआ पूरा- प्रवीण चन्द्र पाण्डेय
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को संगठन सृजनको लेकर बैठक जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा कि देश की स्थितियांे व परिस्थितियों में बड़े ही तेजी से बदलाव हो रहा है। इन विपरीत परिस्थितियों में हमें और भी ताकत से काम करने की जरूर है इसलिए हमें हर बूथ जुझारू और मजबूत कार्यकर्ता खड़ा करना है और हम यह गारंटी से कह सकते है कि आने वाला विधानसभा और लोकसभा का चुनाव आपका है। जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद पांडे ने कहा कि संगठन सृजन के दौरान जो काम हुए हैं उसमें लगभग 90 प्रतिशत मंडल और 65 प्रतिशत बूथ का काम कंप्लीट हो चुका है शेष काम हमारे कार्यकर्ता जल्द ही पूरा करके नेतृत्व को भेज देंगे। बैठक में मुख्य रूप से मो नजीर सुनील कुमार पाण्डेय अरुण पाण्डेय शांति देवी मोइन अंसारी नीलम चतुर्वेदी जय प्रकाश पाण्डेय चंद्रमणि त्रिपाठी अंबिका पाण्डेय दयाशंकर चौधरी निसार अहमद अयाजुल हक रामलौत यादव राजन लाला मो अकरम अजय सिंह फैजान खानहीरालाल सतीश साहनी प्रदुम्न रियाज भाई कुमार शिवदास मौर्या सहारे आलम परवेज़ मुन्नीलाल रामाश्रय यादव पिंटू सिंह प्रेम नाथ मौर्या प्रमोद चौधरी अख्तर इबरार अहमद इसरार भाई देवेंद्र कुमार बिट्टू सिंह गुड्डू उपाध्याय दुर्गेश पाठक रवि मो तैयब सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
