पहली बार कोतवाली खलीलाबाद में पुलिस मनाएगी श्री कृष्ण जन्मोत्सव
पहली बार कोतवाली खलीलाबाद में पुलिस मनाएगी श्री कृष्ण जन्मोत्सव
-जन्मोत्सव के दिन हाईमास्ट से सरावोर रहेगी कोतवाली
संतकबीरनगर। जिले की एक मात्र कोतवाली खलीलाबाद में पहली बार कोतवाली पुलिस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाएगी। जन्माष्टमी के दिन कोतवाली परिसर एव पिपलेश्वर महादेव का मंदिर रोशनी से जगमगा उठेगा। मालूम हो कि इस वर्ष कोतवाली परिसर में पिपलेश्वर महादेव के मंदिर की निर्माण हुआ है। मूर्ति की स्थापना पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना नें भव्य समारोह के साथ किया। मालूम हो कि मगहर पुलिस चौकी में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता रहा। 20 वर्ष पूर्व मगहर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने के लिए कोतवाली के तत्कालीन दीवान और मुन्शी बाइक से मगहर जा रहे थे रास्ते में मगहर बाईपास पर एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे दोनो पुलिस कर्मियो की मौत हो गयी थी। तभी से मगहर पुलिस चौकी पर भी जन्माष्टमी का त्योहार नही मनाया जाता है। परन्तु सन 2026 में कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी इंस्पेक्टर जय प्रकाश दूबे नें जन सहयोग से कोतवाली परिसर में पिपलेश्वर महादेव के मंदिर का निर्माण कराया गया है। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में महादेव के मूर्ति की स्थापना करायी गयी। मंदिर परिसर तथा कोतवाली परिसर में भरपूर उजेला की व्यवस्था की गई है। जिसकी पुलिस कर्मियो के साथ साथ कोतवाली में आने वाली जनता भी तारीफ कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

