परीक्षा देने जा रहे छात्र की मार्ग दुर्घटना में मौत 

Feb 27, 2026 - 16:50
परीक्षा देने जा रहे छात्र की मार्ग दुर्घटना में मौत 

परीक्षा देने जा रहे छात्र की मार्ग दुर्घटना में मौत 

धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर महुली थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्ररौटी स्थित लीलावती हॉस्पिटल के समीप शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे हाई स्कूल परीक्षा देने जा रहे छात्र की साईकिल पर पीछे से बाइक की जोरदार ठोकर लग गई। परीक्षार्थी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर तीन युवक बैठे थे। लेकिन दुर्घटना के बाद दो मौके से फरार हो गए। बाइक और चालक को लोगो ने पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।

होनहार छात्र की मौत से गांव में मातम पसर गया है। ग्राम मुखलिसपुर निवासी मो0 ईशा का सबसे छोटा बेटा 17 वर्षीय मो0 हुसैन कक्षा 10 वीं यूपी बोर्ड परीक्षा देने के लिए शुक्रवार की सुबह घर से साईकिल से निकला। वह परीक्षा केंद्र धोबखरा जा रहा था। जैसे ही वह खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर ग्राम चन्द्ररौटी स्थित लीलावती हॉस्पिटल के समीप पहुंचा। इसी दौरान पीछे से आई बाइक ने साइकिल में जोर टक्कर मार दिया। साइकिल समेत छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले जाया गया।

 डॉक्टरों ने मो0 हुसैन के मौत होने की पुष्टि कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंचकर मामले की जानकारी लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर तीन लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद दो तो मौके से भाग लिए। लेकिन बाइक और चालक को लोगो ने पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। मृतक परिवार में सबसे छोटा था। बड़े भाई सलमान 25 साल, 23 वर्षीय कैफ, 20 वर्षीय सैफ का रो रो कर बुराहाल बना था। माता आसिया खातून की दहाड़ मारती चीख से हर किसी की आंखे नम हो रही थी। माँ बार बार बेहोश हो जा रही थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952