परीक्षा की सुचिता बनाते रखने के लिए थानाध्यक्ष कर रहे हर संभव प्रयास
परीक्षा की सुचिता बनाते रखने के लिए थानाध्यक्ष कर रहे हर संभव प्रयास
-महुली थाना क्षेत्र के कुल 25 केंद्रो पर चल रही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र में युपी बोर्ड से संचालित हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट व सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के कुल 25 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न कराई जा रही हैं। इसके लिए थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। तथा समुचित सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। थानाध्यक्ष द्वारा परीक्षा की सुचिता बनाए रखने हेतु विद्यार्थियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधन का प्रयोग पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की गई है कि परीक्षा केंद्र पर आते-जाते समय यातायात नियमों का पालन करें। तथा वाहन निर्धारित गति में चलाएं तथा सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें। परीक्षा प्रारंभ होने के उपरांत सभी अभिभावकों को परीक्षा केंद्र से निर्धारित दूरी पर ही रहने हेतु निर्देशित किया गया है। जिससे परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। थाना महुली पुलिस द्वारा सभी केंद्रों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षाएं पूर्ण कुशलता, शांति एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जा रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
