परामर्श केन्द्र महिला थाना नें तीन परिवारों के मध्य कराया सुलह समझौता
परामर्श केन्द्र महिला थाना नें तीन परिवारों के मध्य कराया सुलह समझौता
संतकबीरनगर। परामर्श केन्द्र महिला थाना पर थानाध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्या एवं थाने पर नियुक्त काउन्सलर रिफातुल्लाह अंसारी के अध्यक्षता में तीन मामले आये। जिसमें सुलह समझौता करवाया। प्रीती चैरसिया पुत्री रामसहाय चैरसिया निवासी सतहरा थाना महुली व विवेक चैरसिया पुत्र रामप्रकाश चैरसिया निवासी मैलानी थाना कोतवाली खलीलाबाद, नजमा खातून पत्नी शहजाद निवासी कोहरियाँवा थाना दुधारा व शहजाद पुत्र हजरत अली निवासी कोहरियाँवा थाना दुधारा, सुभावती पत्नी हनुमान निवासी जनता मार्ग कसैला बरदहिया बाजार रोड थाना कोतवाली खलीलाबाद व हनुमान चैहान पुत्र रामजी चैहान निवासी जनता मार्ग कसैला बरदहिया बाजार रोड थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने की कगार पर था दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के उपरान्त दोनों पक्ष एक साथ खुशी-खुशी रहने को तैयार है। दोनो पक्षों मे आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
