निवेश फ्राड़ के पीड़ितों नें एसपी संत कबीर नगर को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
निवेश फ्राड़ के पीड़ितों नें एसपी संत कबीर नगर को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के विरुद्ध प्रभावी विवेचना एवं विधिक कार्रवाई करते हुए विवेचना में मुख्य अभियुक्तगण, धनंजय शुक्ला पुत्र विपिन बिहारी शुक्ला निवासी मुंडेरा उपाध्याय थाना हाटा जनपद कुशीनगर एवं रजनी प्रजापति पुत्री खेमकरन प्रजापति निवासी पुलिस लाइन बिलासपुर छत्तीसगढ़ के स्वामित्व वाली प्लॉट संख्या-61 जेबी वैली गार्डन थाना पारा जनपद लखनऊ स्थित संपत्ति के सम्बन्ध में धारा 107 बीएनएसएस के अंतर्गत नियमानुसार कुर्क की कार्यवाही सम्पादित कराने हेतु जनपदीय पुलिस की प्रभावी कार्यवाही पर निवेश फ्राड़ के पीड़ितों द्वारा कार्यालय पुलिस अधीक्षक पर मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की गयी व पुलिस अधीक्षक महोदय को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होने पीड़ितों को आवश्वासन दिया कि प्रकरण में किसी भी अभियुक्त को बक्शा नही जाएगा साथ ही अन्य सह-अभियुक्तों की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होने वादियों को बताया कि विवेचना में सह-अभियुक्त विक्रांत प्रकाश सिंह की लगभग 4 करोड़ मूल्य की संपत्ति चिन्हित की गई है। उक्त संपत्ति की जब्ती, कुर्की के लिए धारा 107 बीएनएसएस के अंतर्गत रिपोर्ट माननीय न्यायालय में प्रेषित की जा चुकी है, जो वर्तमान में विचाराधीन है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

