नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए शनिवार को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 181/2026 धारा 65(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रवि चौधरी पुत्र स्व0 शोभनाथ चौधरी निवासी छराछ थाना बखिरा हाल पता नौहट थाना कोतवाली खलीलाबाद को बड़गो तिराहा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। विदित हो कि वादिनी नें शनिवार को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध राकेश कुमार सिंह, सिपाही रघुवंश मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
