नाबालिग पुत्री को भगाकर ले जाने में दो युवक नामजद
नाबालिग पुत्री को भगाकर ले जाने में दो युवक नामजद
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम खीरीडीह चुरेब निवासी फातिमा खातून पत्नी गौसुल आजम नें कोतवाली में तहरीर दिया कि खीरीडीह चुरेब में सौन्दर्य प्रसाधन की दुकान करती है। शिवम गुप्ता पुत्र टुनटुन गुप्ता ग्राम दलेलगंज डिहुलिया थाना कोतवाली खलीलाबाद अपने मित्रों के साथ दुकान पर आता जाता था। बीते 22 मार्च 2026 को समय लगभग 6 बजे शाम को शिवम गुप्ता का दोस्त दीपक पुत्र अज्ञात ग्राम भुअरिया बाइक से प्रार्थिनी के दुकान के सामने आया और प्रार्थिनी की नाबालिग पुत्री यासमीन जिसकी उम्र लगभग सोलह साल है, को इशारा करके बुलाया। कुछ ही दूरी पर शिवम गुप्ता पुत्र टुनटुन तथा उसके अन्य दोस्त अन्नू पुत्र बहाल निखिल गुप्ता पुत्र अज्ञात ग्राम दलेलगंज व आकाश पुत्र अजात ग्राम भुअरिया मौजूद थे। सभी मिलकर मेरी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर शिवम गुप्ता के साथ भगा दिए। मैं जब तक कुछ समझ पाती शिवम गुप्ता व उसके सभी दोस्त मेरी पुत्री को लेकर चले गए। प्रार्थिनी रात भर पुत्री की खोजबीन करती रही। परन्तु उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन सुबह समय करीब दस बजे मैं शिवम गुप्ता के घर पूछने गई तो उसके पिता टुनटुन मां बिन्द्रावती और बहन अंशिका ने गाली देते हुए मारपीट किया और जान से मारने की धमकी देते हुए कहे कि जाओ जो करना हो कर लेना। मुझे पूरी आशंका है कि शिवम गुप्ता अपने दोस्तों दीपक अन्नू निखिल गुप्ता व आकाश के साथ मेरी नाबालिग पुत्री की हत्या कर सकता है अथवा उसे बेच सकता है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जॉच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
