नाबालिग को भगाने व यौन अपराध करने के मामले युवक गिरफ्तार
नाबालिग को भगाने व यौन अपराध करने के मामले युवक गिरफ्तार
संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम के लिए क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना दुधारा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 045/2026 धारा 137(2),65(1) बी0एन0एस0 व पाक्सो एक्ट थाना दुधारा में वांछित अभियुक्त शोऐब अख्तर उर्फ शोएब पुत्र हमीदुल्लाह साकिन छपिया माफी थाना दुधारा को रविवार को सेमरियांवा के पास से गिरफ्तार कर किया। थानाध्यक्ष दुधारा ने बताया कि वादिनी द्वारा उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व यौन अपराध कारित करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पजीकृत करवाया था। थाना दुधारा पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय पेशकर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नन्दा प्रसाद, सिपाही राजा सिंह, दीप नारायण शर्मा मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

