नाबालिग को भगाने व दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
नाबालिग को भगाने व दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
संतकबीरनगर। बखिरा पुलिस नें कार्यवाही करते हुए नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में एक वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता नें बीते 6 अगस्त 2026 को थाना बखिरा पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध पीड़िता की नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग मुकदमा पंजीकृत कराया था। बखिरा पुलिस के गठित टीम नें कार्यवाही करते हुए मंगलवार को मु0अ0सं0 298/2026 धारा 65(1), 87, 137(2) बीएनएस व 5स/6 पाक्सो एक्ट थाना बखिरा से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मोहम्मद आशिफ पुत्र शाकिर अली निवासी इमिलिया थाना बखिरा को निधुरी तिराहा से गिरफ्तार किया। बखिरा पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियोग उपरोक्त में सुसंगत धाराओं की बढ़ोत्तरी किया तथा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में चौकी प्रभारी राजेडीहा शैलेन्द्र सिंह, दीवान महेन्द्र शर्मा, सिपाही बलराम मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

