नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
संतकबीरनगर। मेहदावल पुलिस नें कार्यवाही करते हुए नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। मेहदावल पुलिस नें बताया कि थाना मेहदावल पर पंजीकृत मु0अं0स0 256/2026 धारा 87/137(2)/61(2) बीएनएस से तहत वांछित अभियुक्त सूरज पुत्र सुग्रीव गुप्ता निवासी बढ़या टोला मधईपुर थाना मेंहदावल को गिरफ्तार कर न्यायालय पेशकर जेल भेज दिया है। मेंहदावल थानाध्यक्ष आर के सिंह ने बताया कि पीड़िता की मॉ नें मेंहदावल थाना में अभियुक्त के विरुद्ध पीड़िता की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना मेहदावल पुलिस नें महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में चौकी प्रभारी नौलखा आशुतोष मणि त्रिपाठी, दीवान अरविन्द कुशवाहा मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

