नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

Oct 28, 2025 - 18:37
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा मु0अ0स0 218/2025 धारा 87,70, 351(2) बीएनएस व 3(2)(अ) एससी/एसटी एक्ट थाना बेलहरकला के मामले में वांछित मोहम्मद शमीम पुत्र मोहम्मद मुस्तफा निवासी ग्राम पसनारा थाना बेलहरकला को रमवापुर चैराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। विदित हो कि वादिनी नें बीते 10 सितम्बर 2025 को थाना बेलहरकला पर बावत 8 सितम्बर 2025 को वादिनी की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना बेलहरकला पर प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना बेलहरकला पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी करते हुए मंगलवार को गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय रवाना किया। प्रकरण में पूर्व में 11 सितम्बर 2025 को अभियुक्त अर्जुन लोधी पुत्र पूर्णमासी निवासी घटरम्हा थाना बेलहरकला को गोईठहां रमवापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया था। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम उप निरीक्षक नन्दा प्रसाद, दीवान ज्ञानेन्द्र जायसवाल व राजीव सिंह यादव मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952