नाबालिग के साथ दुष्कर्म, अभियुक्त गिरफ्तार
मु0अ0सं0 1206/2025 धारा 65(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त राजेश पुत्र निर्मल निवासी सिरजम थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया को कलेक्ट्रेट तिराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया
नाबालिग के साथ दुष्कर्म, अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें कार्यवाही करते हुए रविवार को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 1206/2025 धारा 65(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त राजेश पुत्र निर्मल निवासी सिरजम थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया को कलेक्ट्रेट तिराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। पीड़िता नें 27 दिसम्बर 2025 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के मामले में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। इस दौरान निरीक्षक अपराध राजीव कुमार यादव, सिपाही धर्मेन्द्र कुमार गौड़, होमगार्ड उमाशंकर गुप्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
