नाजायज संबंध के शक में पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला
नाजायज संबंध के शक में पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला
-अस्पताल में जूझ रही जिंदगी और मौत के बीच
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम सिरमोहनी निवासी गब्बू पुत्र स्व0 सुदामा ने कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दिया कि मै अपनी लडकी मालती उम्र 30 वर्ष का विवाह वर्ष 2014 में हिन्दू रिति रिवाज से मुन्नूलाल पुत्र राममिलन ग्राम उतरावल थाना खलीलाबाद के साथ किया था तथा अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज भी दिया था मालती देवी व मन्नू लाल से एक लड़की दिव्या उम्र 9 वर्ष व लड़के दिव्यांसू उम्र 7 वर्ष, देव उम्र 1 वर्ष पैदा हुए विवाह के 8-9 साल तक दोनो में आपसी संबन्ध अच्छा चल रहा था उसके बाद मुन्नूलाल मेरी लड़की मालती पर शंका करने लगा जिसको लेकर वह मेरी लड़की को लगातार प्रताणित करने लगा। बीते 27 अगस्त 2026 को समय करीब रात 9.30 बजे मुन्नूलाल मेरी लड़की मालती पर नाजायज सम्बन्ध का आरोप लगाते हुए जान से मारने की नियत से चाकू से उस पर हमला कर दिया जिससे मेरी लड़की मालती देवी के सीने मे तथा पेट में काफी गहरी चोट आयी जिससे मेरी लड़की बेहोश हो गयी सूचना मिलने पर मै अपने परिवार के साथ मालती को दवा इलाज हेतु जिला अस्पताल लेकर गया काफी नाजुक हालत होने के कारण डाक्टर द्वारा मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया मालती को मेडिकल कालेज में जाकर दवा इलाज करा रहा हूँ। अभी भी हालत काफी गम्भीर है। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर मिली है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

