नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, मचा हड़कंप
नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, मचा हड़कंप
-मृतका की मॉ ने उसकी सहेली और एक युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने की लगायी आरोप
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पुलिस चौकी घोरखल में धनघटा थाना क्षेत्र के हैंसर बाजार निवासी एक बीएससी नर्सिंग की छात्रा क्वाटर लेकर घोरखल में रहती थी तथा वहीं पर नर्सिंग की कोर्स करती रही। उसके साथ उसकी सहेली भी रहती थी। संदिग्ध परिस्थतियो में छात्रा की मौत हो गयी। मृतका की मॉ नें कोतवाली में तहरीर दिया कि एक युवक और बेटी के साथ रह रही उसकी सहेली पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। तहरीर में दावा किया गया है कि पहले छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर पूरे मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। तहरीर के अनुसार, मृतका थाना धनघटा क्षेत्र के हैसर बाजार की निवासी थी और खलीलाबाद के गोरखल ग्रामीण क्षेत्र में किराये के कमरे में रहकर बीएससी नर्सिंग की तैयारी कर रही थी।
आरोप है कि 1 अगस्त की रात सहेली की कथित मिलीभगत से अनु अग्रहरि नामक युवक ने छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। मृतका की मां का आरोप है कि घटना के बाद आरोपियों ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी बेटी ने जहर खा लिया है। सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि छात्रा की पहले ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद मां ने पुलिस को तहरीर देकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या, दुष्कर्म और साक्ष्य छिपाने के प्रयास समेत कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद 108 एंबुलेंस के जरिए छात्रा को अस्पताल पहुंचाकर पूरे मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई, ताकि वास्तविक घटना पर पर्दा डाला जा सके। इस सम्बंध में पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच और पोस्टमार्टम सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

