नगर में चला स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूक
नगर में चला स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूक
मगहर/संतकबीरनगर। जिले के नगर पंचायत मगहर के वॉर्ड नंबर-12 में रविवार को भाजपा नेता व मनोनीत सभासद गौरव निषाद और ई. अरुण गुप्ता के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे अपने घरों का कूड़ा एक स्थान पर एकत्रित करें, जिससे नगर के सफाई कर्मियों को उसे उठाने में सुविधा हो सके। अभियान के दौरान “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” और “एक कदम स्वच्छता की ओर” का संदेश दिया गया। मनोनीत सभासद गौरव निषाद ने बताया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि हमारी जिम्मेदारी है, जिसे सभी को मिलकर निभाना होगा। उन्होंने जानकारी दी कि प्रत्येक सप्ताह नगर के अलग-अलग वॉर्ड में इस प्रकार का स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सभासद ई. अरुण गुप्ता, विक्की, विद्याधर, अमरजीत, सफाई नायक राहुल सहित अन्य सफाई कर्मी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
