धर्मसिहवा थाना क्षेत्र के बेलराई में चोरी, की घटना से लोगों में हड़कंप
धर्मसिहवा थाना क्षेत्र के बेलराई में चोरी, की घटना से लोगों में हड़कंप
-नकद व सामान ले उड़े चोर
संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के बेलराई गांव में शादी में गए एक परिवार के घर से अज्ञात चोरों ने नकद व सामान चोरी कर लिया। चोर खिड़की तोड़कर घर में घुसे और करीब 20 हजार रुपये, चांदी के सिक्के व अनाज उठा ले गए। घटना के समय सोनू राय का परिवार खलीलाबाद क्षेत्र में एक शादी समारोह में गया था। लौटने पर चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अमित कुशवाहा ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। फॉरेंसिक टीम एवं ऐसोजी टीम भी जांच में लगी है बहुत जल्द घटना का खुलासा होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
