धनघटा पुलिस नें नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भेजा जेल
धनघटा पुलिस नें नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भेजा जेल
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में थाना धनघटा पुलिस नें शनिवार को थाना धनघटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 146/2026 धारा 64(2)(उ) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त सूरज पुत्र राजनाथ निवासी ग्राम सिसवा थाना धनघटा को गिरफ्तार कर न्यायालय/जेल भेज दिया है। धनघटा प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह नें बताया कि पीड़िता नें बीते 13 मार्च 2026 को थाना धनघटा पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध पीड़िता की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के मामले में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना धनघटा पुलिस नें कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय/जेल रवाना कर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
