धनघटा पुलिस नें दुष्कर्म करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

Nov 21, 2025 - 16:27
धनघटा पुलिस नें दुष्कर्म करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

धनघटा पुलिस नें दुष्कर्म करने के आरोपी को किया गिरफ्तार


संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थाना धनघटा पुलिस नें मु0अ0सं0 569/25 धारा 64(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस थाना धनघटा के मामले में वांछित अभियुक्त भोलेनाथ पुत्र स्व0 हरिश्चन्द्र निवासी ग्राम सण्ठी थाना धनघटा को ग्राम सण्ठी से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।

विदित हो कि बीते 2 नवम्बर 2025 को थाना धनघटा पर बावत वादिनी के साथ उक्त अभियुक्त द्वारा दुष्कर्म करने तथा वादिनी के पति को मारने पीटने व गाली तथा धमकी देने के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया। थाना धनघटा पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही बृहस्पतिवार को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।

 गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश कुमार दूबे, सिपाही सत्यम सिंह, संदीप कुमार यादव मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952