दूसरे दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का धरना
दूसरे दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का धरना
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन गेट पर कर्मचारियों नें पौली ब्लाक के प्रकरण को लेकर दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। धरने में संबलित कर्मचारियों की एक ही मांग रही कि अभियुक्त को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा दिए गये तहरीर के आधार पर पुनः एक और मुकदमा दर्ज किया जाये। अपनी मांगो को लेकर लगातार दो दिन से ब्लाक मुख्यालय से लेकर जिले तक धरना प्रदर्शन व नारेबाजी कर्मचारियों द्वारा चलता रहा लेकिन किसी भी जिम्मेदार अधिकारी नें उक्त कर्मचारियों पर नकेल कसने का कार्य नही किया। कर्मचारी दूसरे दिन 1 बजे तक विकास भवन पर डटे रहे जब उन्हे यह आश्वासन मिल गया कि अभियुक्त को गिरफ्तार किया जायेगा तब जाकर किसी तरह से कर्मचारियों नें धरना समाप्त किया। एक तरफ जहां खण्ड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा द्वारा यह बयान दिया जा रहा कि भाजपा मण्डल अध्यक्ष नें मेरे साथ बदसलूकी की वहीं ग्राम पंचायत अधिकारी को ब्लाक कैम्पस में अबशब्द कहते हुए डण्डा लेकर दौड़ाया। सबसे गंभीर विषय यह है कि जब श्वेता वर्मा के तहरीर के आधार पर धनघटा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुनः कर्मचारियों द्वारा इस तरह का तांडव करना गलत है। वहीं पीड़ित अरविंद सिंह की बातो को माना जाय तो उनका आरोप है कि बीडीओ श्वेता वर्मा पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार में लिप्त है जब कार्य करने के लिए दबाव बनाया गया। तो उन्होने गलत तरीके से मेरे ऊपर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने का कार्य किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
