दुष्कर्म के आरापी से महिलाए व छात्राए दहशत में
दुष्कर्म के आरापी से महिलाए व छात्राए दहशत में
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मोहल्ला मड़या निवासी शातिर अपराधी बदरे आलम के डर से मिश्रौलिया निवासी पीड़िता तथा उसके घर के लोग आज भी दहशत के साये में जी रहे है। लड़किया विद्यालय जाने से कतरा रही है उन्हे भय सताये हुवे है। बदरे आलम के कारण कई लड़कियो की जिंदगी तबाह हो चुकी है। मिश्रौलिया गाॅव की पीड़िता के साथ घटित घटना के बाद उसके घर पर सुरक्षा में पुलिस फोर्स लगा दी गयी है।
एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी महिलाए छात्राओं में भय का वातावरण व्याप्त है। गाॅव वाले तथा समाज सेवियों नें पुलिस उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है कि समाज में महिलाओं के साथ कुकृत्य करने वाले अपराधी के खिलाफ एैसी कार्यवाही होनी चाहिए कि समाज उससे सीख ले। अपराध करने वालो का समाज में कोई जगह नही है। पता चला कि उसके कुछ और साथी है जो इस कुकृत्य में सहयोग करते है जिससे विद्यालय और बाजार जाने में लड़किया व महिलाए भयभीत है। इस भय के वातावरण में पीड़िता की सुरक्षा में लगी पुलिस फोर्स लोगो को समझा रही है कि अपराधी के खिलाफ बड़ी से बड़ी कार्यवाही होगी। जिससे उस घटना की पुनारावृति नही हो सकेगी।
मालूम हो कि पीड़िता नाबालिग छात्रा के परिजनों ने कोतवाली खलीलाबाद में 17 अक्टूबर 2025 को तहरीर दिया था। जनता के आक्रोश को देखते हुए कोतवाली पुलिस नें उक्त अपराधी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस और मुखबीरो का जाल बीछा दिया था। जिसके आधार पर उक्त अपराधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें इन्काउण्टर कर गिरफ्तार कर लिया था। उक्त छात्रा ज्ञानशिखा कोचिंग सेन्टर में कोचिंग पढने गई थी
उक्त कोचिंग सेन्टर से उसकी सहेली सलोनी पुत्री अज्ञात निवासी मटिहना कोतवाली खलीलाबाद अपने साथ कोचिंग सेन्टर से कुछ ही दूरी पर एक अज्ञात मकान में ले गई जहां पर बदरे आलम निवासी मड़या पहले से ही मौजूद थे सलोनी और बदरे आलम साजिश के तहत हमे पानी में कुछ मिलाकर दे दिए पानी पीने के बाद हमारी पुत्री बेहोश हो गई बेहोशी की हालात में ही बदरे आलम ने हमारी नाबालिग पुत्री के साथ बलात्कार करके फरार हो गया था।
पुलिस नें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया आज भी महिलाओं छात्राओं में उस घटना को लेकर भयव्याप्त है। छात्राए स्कूल जाने से कतरा रही है। परिजन भी शसंकित है तथा उसके सहयोगियो के खिलाफ सख्त से सख्त पुलिसिया कार्यवाही होना आवश्यक है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
