दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थाना महुली पर दर्ज हुआ था मुकदमा
संतकबीरनगर। महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम के लिए एस पी संदीप कुमार मीना द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत, थाना महुली पुलिस नें मु0अ0सं0 260/2026 धारा 64(1), 351(3) बीएनएस थाना महुली में वांछित अभियुक्त दिनेश कुमार पुत्र पल्टू निवासी वार्ड नं0 10 राजीव नगर नगर पंचायत हरिहरपुर थाना महुली को बुधवार को राजघाट पुल के पास से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष धनघटा ने बताया कि मंगलवार को पीड़ित द्वारा थाना महुली पर अभियुक्त के खिलाफ पीड़ित के साथ जबरन दुष्कर्म करने तथा धमकी देने के सम्बन्ध में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था। थाना महुली पुलिस नें अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय पेशकर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक परवेज अहमद, दीवान सम्स तबरेज, सिपाही राजमंगल यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

