दुधारा पुलिस नें चोरी के एम्बुलेंस समेत चोर को किया गिरफ्तार 

Jan 6, 2026 - 17:24
दुधारा पुलिस नें चोरी के एम्बुलेंस समेत चोर को किया गिरफ्तार 

दुधारा पुलिस नें चोरी के एम्बुलेंस समेत चोर को किया गिरफ्तार 

संतकबीरनगर। सोमवार को वादी सुरजीत कुमार पुत्र हरि प्रसाद थाना दुधारा पर प्रार्थना पत्र दिया कि वाहन संख्या यूपी 32 बीजी 9126 में जीपीएस लगा है लखनऊ 108 एंबुलेंस से उपरोक्त चोरी गए वाहन का लोकेशन बिसुनपुरवा थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थ नगर में मिल रहा है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना दुधारा थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 6/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

-चोरी की गई एम्बुलेंस बरामद, अभियुक्त को भेजा जेल

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष दुधारा अरविन्द कुमार शर्मा नंे कार्यवाही करते हुए मंगलवार को एम्बुलेंस चोरी में संलिप्त अभियुक्त को ग्राम बिसुनपुरवा थाना खेसरहा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ किया गया तो बताया कि सीएचसी परसा झकरिया से चुराकर महाराजगंज बेचने के लिए ले जा रहा था की रास्ता भटकने के कारण जनपद सिद्धार्थनगर में आप लोगों द्वारा पकड़ लिया। इस दौरान उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह यादव, दीवान रजनीश पाठक, एहतेशाम मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952