दुधारा पुलिस नें कराया 35 हजार की धनराशि वापस 

Jun 6, 2026 - 18:09
दुधारा पुलिस नें कराया 35 हजार की धनराशि वापस 


एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित सहायता प्रदान करने हेतु चलाए जा रहे अभियान में साइबर सेल थाना दुधारा की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए त्रुटिवश अज्ञात व्यक्ति के बैंक खाते में गयी 35 हजार की धनराशि वापस करायी। साइबेर सेल थाना दुधारा ने बताया कि शनिवार को आवेदक महफूज अहमद निवासी चोरहा थाना दुधारा द्वारा साइबर सेल थाना दुधारा में शिकायत दर्ज कराई गयी कि उनके द्वारा अपने मोबाइल फोन से 35 हजार की धनराशि स्थानांतरित की जा रही थी, जो त्रुटिवश किसी अज्ञात व्यक्ति के बैंक खाते में चली गयी।

शिकायत प्राप्त होने पर साइबर सेल थाना दुधारा की टीम नें तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंक एवं साइबर पोर्टल के माध्यम से समन्वय स्थापित किया गया। त्वरित एवं प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप आवेदक की सम्पूर्ण धनराशि 35 हजार वापस कराई गयी। अपनी धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा जनपद पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया। थानाध्यक्ष दुधारा अमित कुशवाहा की सक्रियता से पैसा वापस कराने में दरोगा अनिल मिश्रा (प्रभारी साइबर सेल थाना दुधारा), आरक्षी अनुज कुमार, आरक्षी ऋषिकेश यादव, रि0म0आरक्षी एकता सिंह, रि0आरक्षी हर्ष सिंह राजकुमार मौजूद रहे। 
 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952