दी शान सेंट्रल एकेडमी दुधारा के दो विद्यार्थियों ने लहराया परचम 

Jun 3, 2026 - 17:42
दी शान सेंट्रल एकेडमी दुधारा के दो विद्यार्थियों ने लहराया परचम 

दी शान सेंट्रल एकेडमी दुधारा के दो विद्यार्थियों ने लहराया परचम 
-जवाहर नवोदय विद्यालय की इंटरमीडिएट प्रवेश परीक्षा में हुए सफल 
सेमरियावा/संतकबीरनगर। विकास खण्ड सेमरियावा के दी शान सेंट्रल एकेडमी दुधारा के दो विद्यार्थियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय की इंटरमीडिएट प्रवेश परीक्षा में सफल होकर जनपद का नाम रोशन किये हैं। दी शान सेंट्रल एकेडमी दुधारा के विद्यार्थी मोहम्मद हंजला खान और सौरभ कुमार ने इस वर्ष संपन्न जवाहर नवोदय विद्यालय की इंटरमीडिएट प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त किया हैं। बुद्धवार को विद्यालय के डायरेक्टर हाजी वसी अहमद खान ने विद्यालय परिसर में शील्ड देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए निरंतर मेहनत, समय का सदुपयोग, लक्ष्य का निर्धारण बहुत ही आवश्यक हैं। क़ोई चीज असंभव नहीं है सिर्फ उसको हासिल करने का जूनून होना चाहिए। इन दोनों बच्चों ने जो सफलता प्राप्त की है वह उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के उचित मार्ग दर्शन को जाता है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952