दहेज हत्या व प्रताड़ना के आरोपित पति, सास व ननद गिरफ्तार
दहेज हत्या व प्रताड़ना के आरोपित पति, सास व ननद गिरफ्तार
संतकबीरनगर। दहेज प्रताड़ना व हत्या के गंभीर मामले में फरार चल रहे एक ही परिवार के तीन आरोपितों को बेलहरकला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपितों में मृतका का पति,सास और ननद शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय के लिए भेज दिया उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और आरोपितों की सुरागरसी में निकले थे। इस दौरान पुलिस टीम ने ग्राम राजेबोहा स्थित आरोपित के घर पर दबिश दी।जिसके बाद विकेश पुत्र शंभू उसकी मां तिजिया पत्नी शंभू बहन गुलाबी पुत्री शंभू को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपितों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायालय के लिए भेज दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

