दहेज मृत्यु के आरोप में दो अभियुक्त व एक महिला गिरफ्तार
दहेज मृत्यु के आरोप में दो अभियुक्त व एक महिला गिरफ्तार
संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस नें दहेज मृत्यु के मामले में दो वांछित अभियुक्त व एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता नें बीते 9 अगस्त 2026 को थाना धनघटा पर लिखित सूचना दिया कि उनकी पुत्री को प्रतिवादीगण नें दहेज की नाजायज मांग को लेकर काफी समय से शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था तथा उनके साथ लगातार मारपीट की जा रही थी। बीते 8 अगस्त 2026 को पीड़िता की पुत्री को दहेज की मांग को लेकर गला दबाकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना धनघटा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए थाना धनघटा पुलिस नें त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त अभियुक्तगण व अभियुक्ता को सोमवार को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि मु0अ0सं0 568/2026 धारा 80(2),85,238(बी),3(5) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत वांछित दो अभियुक्तगण पवन पुत्र रामाश्रय, रामाश्रय राजभर पुत्र स्व0 भदई व एक अभियुक्ता राजपति पत्नी रामाश्रय निवासीगण ग्राम परसहर पुर्वी थाना धनघटा को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव, सुरेन्द्र यादव, सिपाही वैभव सिंह, अनिल कुमार यादव, मोहित मिश्रा, महिला सिपाही अमिता पाल, हो0गा0 मोहन यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

