दबिश के दौरान सात वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
दबिश के दौरान सात वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
-महुली से पाॅच कोतवाली से एक तथा मेंहदावल से एक वारण्टी हुआ गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों के खिलाफ जारी गैर जमानतीय वारण्ट के तहत फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय नें 5 नफर वारण्टी भागवत पुत्र रामाश्रय साकिन धायपोखर थाना महुली, भीम पुत्र रामउजागिर साकिन धायपोखर थाना महुली, संजय गौतम पुत्र कपिल मुनि साकिन चोलखरी थाना महुली, गौतम पुत्र रामहित निवासी जमिरा थाना महुली, सुरेश उर्फ सुरेन्द्र पुत्र राजेन्द्र निवासी भरटोलिया उर्फ शिवबखरी थाना महुली को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
इस दौरान उप निरीक्षक नागेन्द्र पाण्डेय, अजीत प्रताप सिंह, जगन्नाथ यादव, सिपाही सुनील कुमार सिंह, दीवान श्रीकान्त यादव मौजूद रहे। थाना मेहदावल पुलिस नें वारण्टी दिनेश गौतम पुत्र स्व0 मनराज निवासी कुसफर थाना मेहदावल को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। इस दौरान उपनिरीक्षक दशरथ, दीवान रामरतन तिवारी मौजूद रहे। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें वारण्टी सत्यवेद पुत्र गणेश चैहान निवासी बयारा थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
इस दौरान उपनिरीक्षक मनीष कुमार जयसवाल, दीवान रमेश यादव मौजूद रहे। इसी प्रकार मेंहदावल थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नें वारण्टी दिनेश गौतम पुत्र स्वर्गीय मनराज कुसफर को गिरफ्तार किया जबकि कोतवाली खलीलाबाद अन्तर्गत पुलिस चैकी मगहर अन्तर्गत सत्यवेद पुत्र गणेश चैहान निवासी बयारा को चैकी प्रभारी मगहर मनीष जयसवाल नें गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
