थाना दुधारा व एसओजी टीम नें अवैध असलहों के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना दुधारा व एसओजी टीम नें अवैध असलहों के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डे के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविन्द शर्मा तथा जनपदीय एसओजी प्रभारी अजय सिंह की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक बड़ी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त कमलेश यादव पुत्र रामशब्द यादव निवासी रसीदाबाद थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को पिपरा बोरिंग के पास से 1 पिस्टल 32 बोर, 1 पिस्टल 9 एमएम, 2 देशी तमंचा 315 बोर व 4 जिंदा कारतूस के साथ बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो बताया कि बरामद पिस्टल, तमंचे व कारतूस को नेपाल बार्डर से एक व्यक्ति से खरीद का ला रहा हूं। नाम पता पूछने पर बता रहा है उसका नाम नही जानता हूं। देखने पर पहचान सकता हूँ। मेरे घर पर दुश्मनी है इसलिए यह लेकर इसी छुपते छुपाते रास्ते से घर जा रहा था। तब तक आप लोगो ने पकड़ लिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अरविन्द शर्मा थाना दुधारा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय शंकर द्विवेदी, उपनिरीक्षक रामसूरत प्रसाद, दीवान जयचन्द्र कनौजिया, सिपाही रंजन राजभर, भीम कुमार, प्रभारी निरीक्षक एसओजी अजय सिंह, दीवान विवेक राय, सिपाही दीपक सिंह, सर्वेश सिंह, अभिषेक सिंह, वीर बहादुर यादव, अरूण कुमार, विवेक मिश्रा, शिवम कुमार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
