त्योहार में खलल डालने वाले पर रखें कड़ी नजर
त्योहार में खलल डालने वाले पर रखें कड़ी नजर
त्योहार में खलल डालने वाले पर रखें कड़ी नजर
- महुली थाना परिसर में ग्राम चैकीदारों के साथ थानाध्यक्ष ने किया बैठक
नाथनगर/संतकबीरनगर। आगामी होली पर्व के दृष्टिगत बृहस्पतिवार को महुली थाना परिसर में थाना क्षेत्र के समस्त ग्राम चैकीदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष महुली द्वारा की गई। बैठक में त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराध की रोकथाम में ग्राम चैकीदारों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में चैकीदारों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने कहा कि अपने-अपने ग्रामों में होलिका दहन स्थल एवं होली आयोजन स्थलों की पूर्व जानकारी संकलित कर उपलब्ध कराएं। गांव में बाहरी/संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखें एवं तत्काल सूचना थानाध्बीट अधिकारी को दें। आपसी विवाद, शराब सेवन कर हुड़दंग, जबरन रंग डालने या किसी भी प्रकार की शांति भंग की आशंका की सूचना तत्काल पुलिस को दें। संवेदनशील स्थानों, धार्मिक स्थलों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें। रात्रि गश्त के दौरान सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपराधियों पर निगरानी रखें। थानाध्यक्ष ने बताया गया कि ग्राम चैकीदार पुलिस प्रशासन की आंख और कान होते हैं। उनकी सक्रियता से ही गांव स्तर पर छोटी-छोटी सूचनाएं समय रहते प्राप्त होती हैं। जिससे संभावित अपराधों की रोकथाम संभव होती है। बैठक में थानाध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि होली पर्व को शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। थानाध्यक्ष ने ग्राम चैकीदारों को अपने ग्रामों में आमजन को कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जागरूक करने के लिए भी प्रेरित किया गया। थानाध्यक्ष ने क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहे कि होली का पर्व आपसी प्रेम एवं सद्भाव के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
