तीन फैक्ट्री के बोतल की पानी खराब पाया गया, संत कबीर नगर में सहायक आयुक्त खाद्य विभाग ने मारा छापा
यूपी के संतकबीरनगर जिले में बोतल बंद पानी बेचने वाली तीन फैक्ट्री का पानी पूरी तरह से असुरक्षित पाया गया। लैब की रिपोर्ट आने के बाद तीनों फर्मों को नोटिस भेजी गई है। सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन सतीश कुमार ने बताया कि सभी प्लांटों का पानी जांच के लिए प्रदेश स्तरीय लैब में भेजा गया था। प्रदेश स्तरीय लैब से जो जांच रिपोर्ट आई वह चौंकाने वाली रही।
जांच रिपोर्ट में रॉयल इंटरप्राइजेज इंडस्ट्रियल एरिया का पानी ice Lotus, क्रस ब्रेवरेजेज, पानी crus, श्री बालाजी फूड इंटरप्राइजेज, पानी उद्गम पूरी तरह से असुरक्षित आया है। इसमें इकोलाई बैक्टीरिया पाया गया है। इसके साथ ही पानी में मोल्ड और ईस्ट बैक्टीरिया पाए जाने की पुष्टि हुई है। यह तीनों ऐसे बैक्टीरिया व फंगस हैं जो सेहत के लिए घातक हैं और यह लीवर को भी डैमेज करता है, जो जानलेवा हो सकती है। पानी की तीनों फैक्ट्रियों को जांच के दौरान लाइसेंस निलंबित करते हुए पानी के प्रोडक्शन पर रोक लगा दिया गया था। मध्य प्रदेश में दूषित पानी पीने के बाद डेढ़ दर्जन लोगों की मौ/त हो गई थी। इसी के बाद प्रदेश भर में अभियान चला कर पानी का नमूना लेकर लैब भेजा गया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
