डीएम ने विधानसभा क्षेत्र धनघटा के विभिन्न बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
डीएम ने विधानसभा क्षेत्र धनघटा के विभिन्न बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
-मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) की प्रगति एवं यथार्थता का जायजा लेते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
नाथनगर/संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा दोपहर 1 बजे के आस पास धनघटा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाथनगर बूथ सख्या 472 व 473 एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय नाथनगर मुखलिसपुर बूथ संख्या 164, 165, 166 व 167 बूथों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी नें निरीक्षण के दौरान उपस्थित बीएलओ को निर्देशित किया कि संबंधित बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र के गांवों में अपराह्न 2 बजे के बाद घर-घर जाकर मतदाता सूची को पढ़कर सुनाएंगे/बताएंगे तथा छूटे हुए पात्र मतदाताओं को प्रपत्र- 6 भरवाकर नियमानुसार बीएलओ एप पर डिजिटाइज्ड करना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी नें एसआईआर से संबंधित हो रहे फीडिंग सहित अन्य संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी नाथनगर कुलदीप कुमार, एडीओ आईएसबी अभय सिंह, जयंत कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
