डीएम नें मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
डीएम नें मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
-मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम एसआईआर की प्रगति का जायजा लेते हुए डीएम
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार नें भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश उपस्थित रहे। जिलाधिकारी नें विधानसभा खलीलाबाद क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड खलीलाबाद के मतदान केंद्र मौलाना आजाद इंटर कॉलेज पर पहुंचकर बूथ संख्या 370 व 372 का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी नें एसआईआर से संबंधित हो रहे फीडिंग सहित अन्य संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। मौके पर एसआईआर कार्य में लगाए गए बीएलओ व कर्मचारी उपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी द्वारा विशेष प्रगाण पुनिरीक्षण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी खलीलाबाद को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने देखरेख एवं पर्यवेक्षण में सभी बीएलओ को निर्देशित करें कि घर-घर जाकर फॉर्म भरवा कर जमा कराएं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही करने वाले सभी संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। एसआईआर कार्य महत्वपूर्ण कार्य है इसको निर्धारित समय अवधि में प्राथमिकता पर कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
