डीएम आलोक कुमार द्वारा खलीलाबाद विकासखंड कार्यालय के सभी पटलों का किया निरीक्षण
डीएम आलोक कुमार द्वारा खलीलाबाद विकासखंड कार्यालय के सभी पटलों का किया निरीक्षण
डीएम आलोक कुमार द्वारा खलीलाबाद विकासखंड कार्यालय के सभी पटलों का किया निरीक्षण
-पत्रावलियों के सुव्यवस्थित ढंग से रखरखाव, साफ-सफाई सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
-पत्रावलियों का ससमय एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण किया जाए सुनिश्चित, किसी भी पटल पर कोई भी पत्रावली/प्रकरण न रहे पेंडिंग-डीएम
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा आज विकासखंड खलीलाबाद कार्यालय के सभी पटलों/अनुभागों का सघन निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पत्रावलियों के सुव्यवस्थित ढंग से रख रखाव, पटल से संबंधित पत्रावलियों के नियमानुसार व त्वरित निस्तारण, कार्यालय परिसर में साफ-सफाई सहित अन्य बिंदुओं पर संबंधित कार्यालय/पटल सहायक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम सभी कक्षों का निरीक्षण किया गया तथा अन्य विभागों द्वारा कब्जा किए गए कक्षों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी तथा उसे हटाने हेतु सम्बन्धित से पत्राचार करने का आश्वासन दिया गया। सभी योजनाओं का गहन निरीक्षण किया गया।
मनरेगा के वर्तमान स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी तथा मनरेगा योजना के अन्तर्गत दो परियोजनाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। एनआरएलएम योजना के अन्तर्गत प्रगति की जानकारी ली गयी तथा अब तक के प्रगति के सम्बन्ध में संतोष व्यक्त किया गया। बाबा साहब अंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के लक्ष्य एवं पूर्ति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा विकास खण्ड में अधिष्ठापित इण्डिया मार्का-2 हैण्डपम्पों के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी तथा निर्देश दिए गए कि गर्मी का मौसम आने वाला है सभी खराब हैण्डपम्पों को समय से ठीक करा दिये जाये। विकास खण्ड में संचालित गौशालाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई तथा किसी भी गौशाला का स्वयं द्वारा निरीक्षण करने की बात की गयी। सम्बन्धितों को निर्देशित किया गया कि वे समय से आफिस आये और जनता की जो भी समस्याएं आती है उनका त्वरित व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें। साथ ही साथ शिकायतों का भी स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी, स0वि0अ0 (पं), स0 वि0अ0 (ग्राम्य विकास), लेखाकार एवं अन्य विकास खण्ड के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
