डिजिटल अरेस्ट, फर्जी वारंट से डरे नहीं पुलिस को दे सूचना- जय प्रकाश चैबे
ए. एच. एग्री. इंटर कॉलेज दुधारा में साइबर क्राइम पर सेमिनार का आयोजन संपन्न
डिजिटल अरेस्ट, फर्जी वारंट से डरे नहीं पुलिस को दे सूचना- जय प्रकाश चैबे
-ए. एच. एग्री. इंटर कॉलेज दुधारा में साइबर क्राइम पर सेमिनार का आयोजन संपन्न
सेमरियावां/संतकबीरनगर। शुक्रवार को ए. एच. एग्री. इंटर कॉलेज दुधारा में साइबर क्राइम पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी व संचालन कमरे आलम सिद्दीकी ने किया। साइबर थाना प्रभारी जय प्रकाश चैबे ने कहा कि किसी भी प्रकार की ओटीपी, बैंक डिटेल या पर्सनल जानकारी साझा ना करें। अगर कोई व्यक्ति खुद को पुलिस या सरकारी अधिकारी बताकर ऑनलाइन जुर्माने की मांग करें तो तुरंत सतर्क हो जाइए। सत्यापन के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन या साइबर हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और साइबर अपराध की तुरंत रिपोर्ट करें। थानाध्यक्ष दुधारा अरविंद शर्मा ने कहा कि डेटिंग एप से सावधान रहें। साइबर अटैक फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। ये ठग पहले दोस्ती करते हैं फिर नजदीकी बढ़कर आपकी निजी जानकारी हासिल कर लेते हैं और बाद में ब्लैकमेल या पैसों की मांग करने लगते हैं। केवाईसी अपडेट के नाम पर भी फ्रॉड हो रहा है। इसके पूर्व बच्चों को साइबर क्राइम से संबंधित पंपलेट बांटे गए और उनसे सेमिनार में प्राप्त जानकारी को परिजनों और आसपास के लोगों में शेयर करने का अनुरोध किया गया। प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत और उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी उपनिरीक्षक रमेश पाठक, हेड कांस्टेबल हिंदे आजाद, मुहम्मद इश्तियाक अंसारी, फसीहुद्दीन, मुहम्मद यूनुस, मुहम्मद शाहिद, अब्दुस्सलाम, जुबेर अहमद, ओबैदुल्लाह, मुहम्मद परवेज अख्तर, हकीमुल्लाह, ओजैर अहमद, जुनेद अहमद, अखिलेश कुमारी, सबीह अहमद, असादुल्लाह, अवधेश कुमार तिवारी, रफी अहमद अंसारी, आरिफ अली आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
