ठंड से एक भी जान न जाए, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद- डीएम आलोक कुमार

Dec 30, 2025 - 18:51
ठंड से एक भी जान न जाए, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद- डीएम आलोक कुमार

ठंड से एक भी जान न जाए, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद- डीएम आलोक कुमार


-रैन बसेरों से लेकर गौशालाओं तक डीएम का औचक निरीक्षण, सख्त निर्देश


मेंहदावल/संतकबीरनगर। कड़ाके की ठंड के बीच आमजन और पशुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। मंगलवार की शाम जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मेंहदावल नगर पंचायत स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर डीएम ने राहत जताई, लेकिन साथ ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ठंड से बचाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने कहा कि जो भी बेसहारा, जरूरतमंद अथवा राहगीर रात में खुले आसमान के नीचे भटकते मिले, उन्हें तत्काल रैन बसेरे में ठहराया जाए। रैन बसेरे में रहने वालों के लिए भोजन, स्वच्छ पानी, कंबल और अलाव की समुचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नगर पंचायत को निर्देशित किया कि रैन बसेरे के आसपास अलाव नियमित रूप से जलते रहने चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर जल रहे अलावों की जानकारी लेते हुए डीएम ने साफ कहा कि अलाव बुझना नहीं चाहिए और जरूरत के अनुसार नए स्थानों पर भी अलाव जलाए जाएं।

गरीबों व असहायों को कंबल वितरण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए। इसके बाद जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मेंहदावल के बढ़या ठाठर स्थित स्थायी गौशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में हरा चारा, चोकर, भूसा, पानी एवं ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि तेज ठंड को देखते हुए पशुओं को किसी भी हाल में ठिठुरने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशाला में सभी सुविधाएं समय से उपलब्ध रहें, अन्यथा लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम संजीव कुमार राय एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952