ट्रक से डीजल चोरी के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार
ट्रक से डीजल चोरी के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार
-चोरी के प्लास्टिक के गैलन में 20 लीटर डीजल, चोरी में एक बोरी में प्लास्टिक का पाइप बरामद
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस नें कार्यवाही करते हुये चोरी के आरोप में दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़ित श्रवण सोनी पुत्र मुक्तनाथ निवासी मिश्रौलिया दुर्बासा थाना पैकोलिया जनपद बस्ती नें थाना क्षेत्र कोतवाली में भुजैनी चौराहा पर बीते 25 अगस्त 2026 को कुशीनगर से ट्रक के माध्यम से सीमेण्ट लाद कर आ रहा था कि रात्रि होने पर भुजैनी चौराहा के पास सड़क के किनारे ट्रक लगाकर सो गया। बीते 26 अगस्त 2026 को रात्रि को अज्ञात व्यक्ति नें ट्रक से लीटर डीजल चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 794/2026 धारा 303(2),324(4) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया था। सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखऱ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में गठित टीम द्वारा 794/2026 धारा 303(2),324(4) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण राहुल पासवान पुत्र नगीना पासवान निवासी रामपुर कारखाना मोहल्ला पासी टोला वार्ड 1 थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया, बबलू उर्फ रामजतन पुत्र रामाधार निवासी दुदही थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर को एक प्लास्टिक के गैलन में 20 लीटर डीजल, चोरी में प्रयुक्त एक अदद बोरी में प्लास्टिक का पाइप के साथ जिगना चौराहा के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 794/ 2026 मे धारा 317(2) बी0एन0एस0 की बढोत्तरी की गयी है। इस दौरान उपनिरीक्षक प्रभान्शु राय, दीवान मोहम्मद यूसूफ, दीपचन्द्र राजभर, सिपाही सत्यम सिंह, चन्द्रशेखर, राघवेन्द्र प्रकाश सिंह, मुकेश यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

