ट्रक की ठोकर से ट्रेक्टर पलटा, एक घायल एक की मौत

May 10, 2026 - 18:47
ट्रक की ठोकर से ट्रेक्टर पलटा, एक घायल एक की मौत

ट्रक की ठोकर से ट्रेक्टर पलटा, एक घायल एक की मौत


संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पुलिस चौकी नवीन मण्डी अन्तर्गत मुहल्ला मड़या के निकट गोरखपुर लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को दोपहर बाद बस्ती की तरफ से आ रही ट्रेक्टर समरसेबुल बोरिंग करने गोरखपुर की तरफ जा रहा था उस पर सवार चालक के साथ एक व्यक्ति बैठा था। जैसे ही ट्रेक्टर मड़या के निकट पहुंचा पीछे से आ रही एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे ट्रेक्टर दूसरे लेन में चला गया और पलट गया तथा ट्रक भी पलट गया जिससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस नें दोनो घायलो को उठाकर अस्पताल ले गयी जिसमें से एक धीरज पुत्र रमेश निवासी जिला सितापुर की मौत हो गयी जबकि दूसरा बिरेन्द्र यादव पुत्र लोचन निवासी चौरीचौरा गोरखुपर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार जारी है जबकि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस सम्बंध में पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने बताया कि अवरूद्ध रास्ता चालू हो गया है तहरीर  मिलने के बाद रपर्ट दर्ज कर मामले की कार्यवाही की जायेगी और दोनो गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952