ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
नाथनगर/संतकबीरनगर। धनघटा मार्ग पर ग्राम घोरही के निकट बुधवार की देर शाम अनियंत्रित ट्रक की चपेट आने से 22 साल के बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए।
महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सतहरा निवासी मानस श्रीवास्तव पुत्र बाबूलाल श्रीवास्तव बुधवार की देर शाम खलीलाबाद से बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह बाइक लेकर खलीलाबाद-धनघटा मार्ग के ग्राम घोरही गांव के निकट पहुंचा। इसी दौरान तीव्र गति और अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया। दुर्घटना स्थल पर ही मानस श्रीवास्तव की मौत हो गई। पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से गांव में कोहराम मच गया। परिजनों के ह्रदय विदारक चीख पुकार से गांव में मातम पसर गया। हर किसी की आंखे इस दुःखद घटना से नम थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
