जीवित क्षेत्र पंचायत सदस्य और आंगनबाड़ी कार्यकत्री को वोटर लिस्ट में दिखाया मृत
जीवित क्षेत्र पंचायत सदस्य और आंगनबाड़ी कार्यकत्री को वोटर लिस्ट में दिखाया मृत
मेहदावल/संतकबीरनगर। विकास खंड मेहदावल के ग्राम पंचायत समदा में सरकारी तंत्र की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ पंचायत चुनाव की नई वोटर लिस्ट से वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य और एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री का नाम काटकर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। ग्राम समदा निवासी अभय कुमार ने उपजिलाधिकारी मेहदावल को पत्र सौंपकर इस धांधली की शिकायत की है। अभय के अनुसार, उनकी माता मंजू देवी पत्नी रविन्द्र कुमार जो वर्तमान में क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं, और उनकी चाची निशा (पत्नी वीरेंद्र कुमार), जो आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर कार्यरत हैं, दोनों पूरी तरह स्वस्थ और जीवित हैं। जब वोटर लिस्ट प्रकाशित हुई, तो इन दोनों के नाम गायब मिले। प्रार्थी का आरोप है कि जब उन्होंने बी.एल.ओ. से संपर्क किया, तो बताया कि उनके नाम मृतक होने के कारण विलोपित (हटा) दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
