जिले के खिलाड़ियों ने पूरे देश व क्षेत्र में लहरा रहे परचम- राकेश मिश्र
जिले के खिलाड़ियों ने पूरे देश व क्षेत्र में लहरा रहे परचम- राकेश मिश्र
संतकबीरनगर। विकास खण्ड हैंसर बाजार क्षेत्र के धौरहरा के रहने वाले भाई-बहन दोनों तीरंदाजी संघ के माध्यम से तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और विभिन्न तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में जनपद का प्रतिनिधित्व करते रहते हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण कोलकाता में आयोजित ऑल इंडिया इंटर एसएआई आर्चरी चैंपियनशिप में खिलाड़ी संध्या ने जूनियर कंपाउंड इंडिविजुअल में दो गोल्ड मेडल तथा मिक्सड में एक गोल्ड मेडल प्राप्त किया। तीरंदाज अनिल ने इसी चैंपियनशिप में जुनियर इंडिविजुअल में एक गोल्ड मेडल और रैंकिंग स्कोरिंग में एक सिल्वर मेडल जीतकर तीरंदाजी संघ सहित जनपद का और अपने माता-पिता तथा परिवार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया।
उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राकेश मिश्रा एवं सेक्रेटरी त्रयम्बक उपाध्याय को अपने खिलाड़ियों को यहां तक पहुंचने के बेहतरीन साधन, संसाधन और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए बहुत-बहुत साधुवाद दिया। जैसा कि विदित हो कि वर्तमान समय में खेल के माध्यम से करियर संवारने का बहुत ही अच्छा माहौल बना हुआ है विशेष कर तीरंदाजी के माध्यम से बहुत सारे बच्चे केंद्र और राज्य की नौकरियों में विभिन्न पदों पर खेल कोटे से नियुक्ति पा रहे हैं जहां सरकारी सेवाओं के साथ ही प्रदेश और देश के स्तर पर उनकी अपनी एक पहचान बन रही है और अपने जिले सहित परिवार का नाम भी रोशन कर रहे हैं। तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राकेश मिश्रा जी ने कहा कि हम अपने खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रशिक्षण के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के तत्पर हैं और सेक्रेटरी कोच त्रयम्बक उपाध्याय ने कहा कि हमारी एसोसिएशन का उद्देश्य जनपद की खेल प्रतिभाओं को निखारने के साथ ही उनको खेल कोटे के माध्यम से विभिन्न सरकारी सेवाओं में नियुक्ति पाने का अवसर भी उपलब्ध कराना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
