छत के पंखे से झूलता मिला विवाहिता का शव, महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सांखी का मामला

छत के पंखे से झूलता मिला विवाहिता का शव, महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सांखी का मामला

Feb 10, 2026 - 19:05
छत के पंखे से झूलता मिला विवाहिता का शव, महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सांखी का मामला

छत के पंखे से झूलता मिला विवाहिता का शव
-महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सांखी का मामला
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सांखी में मंगलवार को लगभग 24 वर्षीया एक विवाहिता का शव छत के पंखे से दुपट्टा से झूलता हुआ मिलने से हड़कम्प मच गई। बताया जा रहा है कि एक वर्ष पूर्व लब मैरिज के बाद वह दुल्हन बनकर रहने पहुंची थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़वाकर फंदे से झूल रहे शव को कब्जे में लिया। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम  कराने में जुट गई है। पुलिस मामले के हर पहलू पर अपनी तफदिश प्रक्रिया तेज कर दी है। ग्राम सांखी निवासी रत्नेश राय वर्षो से जेसीवी मशीन चलाता है। इसी काम के लिए वह परदेश रहता था। ग्रामीणों के अनुसार करीब डेढ़ साल पहले शोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कुशीनगर जिले की कसया निवासी अनामिका उर्फ निधि नामक लड़की से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। तो दोनो ने साथ मरने जीने की कसम खा लिया। लोगो के अनुसार एक साल पहले रत्नेश राय और अनामिका उर्फ निधि लब मैरिज कर लिया। जब रत्नेश रखने के लिए घर सांखी पहुंचा तो पिता शिव प्रसाद ने गांव में दूसरे मकान उसे देकर रहने को कहा। ग्रामीणों की माने तो दोनो उसी में रहते थे। सोमवार की रात अनामिका उर्फ निधि कमरे में सोने चली गई। मंगलवार सुबह काफी देर तक जब बाहर नही निकली तो पति रत्नेश राय जंगले से झांका तो अनामिका उर्फ निधि का शव छत पंखे से दुप्पटा फंदे से झूलता देख सत्र रह गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंचकर दरवाजा तोड़वाया। लटक रहे शव को नीचे उतरवाया। पंचनामा भरकर शव का  पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952