घर में सेंध लगाकर लाखों की चोरी क्षेत्र में दहशत
घर में सेंध लगाकर लाखों की चोरी क्षेत्र में दहशत
घर में सेंध लगाकर लाखों की चोरी क्षेत्र में दहशत
.फोरेंसिक व एसओजी टीम ने मौके पर शुरू की जांच
.पुलिस के कार्यशैली पर ग्रामीण उठा रहे सवाल
संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के भगौसा गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलहर थाना क्षेत्र के भगौसा निवासी रामवृक्ष पुत्र रामलाल गुरुवार की रात रोज की भांति भोजन करने के बाद अपने परिवार के साथ घर में ताला बंद कर बरामदे में सो गए थे। देर रात अज्ञात चोरों ने मकान के पीछे की दीवार को दो स्थानों पर तोड़कर सेंध लगा दी और घर के भीतर प्रवेश कर गए। चोर कमरे में रखे दो बक्सों को उठा ले गए। बक्सों में दो मंगलसूत्रए झुमकाए पायलए पौजेब सहित करीब 30 हजार रुपये नगद रखे थे। सुबह जब परिवार के सदस्य जागे और कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देख स्तब्ध रह गए। सामान बिखरा पड़ा था और बक्से गायब थे। पीछे जाकर देखा तो दीवार टूटी हुई मिली। आसपास तलाश करने पर एक बक्सा खेत में पड़ा मिलाए जिसमें कपड़े बिखरे हुए थेए जबकि जेवरात और नगदी गायब थी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनिल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद फोरेंसिक टीम व एसओजी प्रभारी अजय कुमार सिंह भी टीम के साथ पहुंच गए। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और संदिग्धों की तलाश में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। उल्लेखनीय है कि बेलहर थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैंए जिससे ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बावजूद पुलिस की सक्रियता अपेक्षित स्तर पर नहीं दिख रही है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
