घर पकड़ अभियान के तहत आठ वारंटी गिरफ्तार

Oct 17, 2025 - 18:01
घर पकड़ अभियान के तहत आठ वारंटी गिरफ्तार

घर पकड़ अभियान के तहत आठ वारंटी गिरफ्तार
नाथनगर/संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे घर पकड़ अभियान के तहत पुलिस की संयुक्त टीम ने आधा दर्जन स्थानों पर छापा मार कर न्यायालय के अवमानना में वांछित आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार करके न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय ने बताया कि न्यायालय के अवमानना पर  जारी वारंट के आधार पर पुलिस की संयुक्त टीम चैकी प्रभारी हरिहरपुर अशोक सिंह ,कालीजगदीशपुर ललित कांत यादव, उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्रा, तबरेज ,अनिल,  बिजय कुमार ,प्रभुनाथ ,सुनील, विकास, सन्नी यादव ने क्षेत्र के कोदवट में छापा मारकर कट्टर पुत्र हरदेव ,बब्लू पुत्र रामदेव, बेल्डुहा निवासी विंध्याचल पुत्र स्व दयाशंकर चैधरी, शांतिनरगापार निवासी जय प्रकाश चैधरी पुत्र धनपत चैधरी, मैनसिर निवासी काशी नाथ पुत्र हरिवंश, मानपुर निवासी इमरान पुत्र मुस्लिम, भगवानपुर निवासी संजय कुमार राय पुत्र भगवान दास व कालीजगदीशपुर निवासी अम्बिका पुत्र सोहन को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। इसके अलावा पुलिस ने सेकंड चेकिंग अभियान के तहत पचास वाहनों से 70 हजार का ई चालान किया गया। थानाध्यक्ष रजनीश राय ने बताय कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952