ग्राम प्रधान पर लगा भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
ग्राम प्रधान पर लगा भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
-विकास खण्ड सेमरियावा के रक्शाकला का मामला
सेमरियावां/संतकबीरनगर। विकास खण्ड सेमरियावा के गांव रक्शाकला में सियासत तेज हो गई है। समाजसेवी हकीमुल्लाह पुत्र ऐनुल्लाह ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर ग्राम प्रधान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। मंगलवार को समाजसेवी हकीमुल्लाह ने एक प्रेस वार्ता में ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक ही काम पर कई बार काम दिखाकर भुगतान लिया गया है। मनरेगा, आवास, शौचालय निर्माण में काफी घपला किया गया है। जिसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन की हालत दयनीय है। उस पर भी पैसा निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी से शिकायत की है। जांच टीम आई भी लेकिन उन्हें अभिलेख तक उपलब्ध नहीं कराये गये जिसके कारण जांच टीम वापस लौट गई। उन्होंने मांग की है कि शिकायत की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की जाय। अगर निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वह उच्च अधिकारियों के पास इसकी शिकायत करेंगे। उन्होंने प्रधान द्वारा लगाए गये आरोपों को निराधार बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
