गैगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित 25 हजार का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार
गैगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित 25 हजार का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व मे रविवार को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 1010/2025 धारा 2(इ)(प)/2(इ)(6)/3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 25,000 रु0 के ईनामियां वांछित अभियुक्त पंकज चौरसिया पुत्र दिनेश उर्फ दिलेज निवासी गड़सरपार थाना कोतवाली खलीलाबाद को कोड़री सड़क पुलिया के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। बीते 31 अक्टूबर 2025 को अभियुक्त के अपराधिक इतिहास के दृष्टिगत थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 1010/2025 धारा 2(इ)(प)/ 2(इ)(6)ध्3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट अभियोग पंजीकृत किया था। उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त के विरुद्ध 25,000 रु0 का ईनाम घोषित था। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे, उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, सिपाही अरुण कुमार व एसओजी टीम मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
