गैंगेस्टर एक्ट में अभियुक्त गिरफ्तार
गैंगेस्टर एक्ट में अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद के नेतृत्व में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 112/2026 धारा 2(इ)(प), 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना कोतवाली खलीलाबाद से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सूरज अग्रहरी पुत्र लक्ष्मी प्रसाद निवासी जगदीशपुर उर्फ लहुरादेवा थाना कोतवाली खलीलाबाद को रविवार को अभियुक्त के घर से विधिक नियमों का पालन करते हुये गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक थाना को0 खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे, उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, अशोक कुमार दूबे, हरिकेश बहादुर सिंह, धर्मनाथ यादव, दीवान रविशंकर श्रीवास्तव, पप्पू सिंह, सिपाही प्रशान्त विक्रम सिंह, प्रदीप कुमार, महिला सिपाही सुनीता पाल, सिपाही विशाल कुमार सिंह, जनार्दन प्रसाद, दुर्गावती खरवार, विजयलक्ष्मी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
